{"_id":"578920024f1c1b2b0d13d61d","slug":"the-beneficiaries-were-prolific-outdoor-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के घर के बाहर लगे फलदार पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के घर के बाहर लगे फलदार पौधे
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करतीं डीएम मोनिका रानी व एसपी केके चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक दिन में साढ़े तेरह लाख पौधरोपण करने के बाद जिला प्रशासन ने मनरेगा के तहत 335 ग्राम पंचायतों में फलदार पौधे रोपने का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत अकबरपुर के मजरा कोलान बस्ती में डीएम मोनिका रानी, एसपी केके चौधरी व सीडीओ ए. दिनेश कुमार ने रिमझिम बारिश के बीच आम, अमरूद के पेड़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस ग्राम पंचायत में 800 पेड़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के घर के बाहर व अंदर लगाए गए।
विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत चकौंध में संतोषिया पत्नी कल्लू के भी घर के आंगन में आम व आंवला का वृक्ष लगाया। इसी स्थान पर एसपी केके चौधरी ने भी आम का पेड़ लगाया। डीएम ने बताया कि शासन ने बुंदेलखंड के समस्त जिलों में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत जनपद चित्रकूट में 2,44,905 पौधे लगाए गए। इसके लिए प्रत्येक ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
अभियान के तहत विकास खंड कर्वी के 95 ग्राम पंचायतों में 69,449, मानिकपुर के 62 ग्राम पंचायतों में 45,326, मऊ के 57 ग्राम पंचायतों में 41,671, पहाड़ी के 81 ग्राम पंचायतों में 59,215 एवं रामनगर के 40 ग्राम पंचायतों में 29,244 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
कुल 335 ग्राम पंचायतों में समाजवादी पेंशन, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, लोहिया, इन्दिरा आवास लाभार्थी, मनरेगा जॉब कार्डधारक, पात्र गृहस्थी, अन्त्योदय कार्डधारकों के घरों के बाहर व आंगन में आम, अमरूद, पीपल, यूकेलिप्टस, अशोक, महुआ, कटहल, सागौन, नीबू, आंवला, अमरूद, जामुन, बेर, नीम, इमली, बेल, छायादार व फलदार पौधों का रोपण मनरेगा के मजदूरों व लाभार्थियों के सहयोग से किया गया। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि लगाए गए वृक्षों को कंटीली झाड़ियों से घेराबंदी कर दें, ताकि जानवरों से बच सकें और समय-समय पर खाद व पानी देते रहें।