फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The baraat was returned after being abused at the time of Jaimal

जयमाल के समय गाली गलौज होने पर लौटा दी बरात

Sat, 19 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
The baraat was returned after being abused at the time of Jaimal
चित्रकूट। जयमाल के समय अचानक गाली गलौज होने पर दुल्हन के पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। बरात को लौटा दिया गया। कहा गया कि दूल्हा पक्ष का अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा? दूसरी ओर दूल्हा पक्ष ने मामले को बेवजह तूल देने की बात कही। पुलिस चौकी में तहरीर देने के बाद गांव में दोनों पक्ष की पंचायत चली। रात तक सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

सेमरिया जगन्नाथवासी गांव में शुक्रवार को राकेश कुमार पटेल के पुत्री की शादी थी। रैपुरा से चुन्नू प्रसाद अपने पुत्र की बरात लेकर आए थे। शाम को गांव में बरात का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। बाजे-गाजे व डीजे की धुन पर नाचते हुए बराती द्वारचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दूल्हा मुकेश कुमार के साथ द्वारचार की रस्म पूरी हुई। इसके बाद जयमाल की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान किसी बात पर दूल्हे पक्ष से गालीगलौज होने लगी। बात मारपीट तक आ गई। दुल्हन के पिता राकेश कुमार को यह व्यवहार नागवार गुजरा। उन्होंने कहा कि जब अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा? उन्होंने पुत्री की शादी करने से इनकार कर दिया। बरात को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तैयारियां जहां-तहां रुक गईं। दुल्हन व दुल्हे पक्ष की तरफ के परिवार के सदस्य निराश हो गए। सुनते ही गांव के बुजुर्ग भी आ गए। काफी देर तक मनौव्वल होता रहा लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष सीतापुर चौकी आए और अपनी शिकायत बताई।
दूल्हे के पिता ने कहा कि कोई गाली गालौज नहीं किया है। बिना वजह मामले को तूल दिया जा रहा है। दुल्हन के पिता ने शादी में लगे खर्च को दूल्हे पक्ष से दिलाने को तहरीर दी है।

इस मामले में सीतापुर चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि दोनो पक्षों को आपस में बातचीत कर समझौते के लिए कहा गया है। गांव में दोनों पक्ष की पंचायत चल रही है। समझौता न होने पर तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed