फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The 22nd installment of Kisan Samman Nidhi for 32,000 farmers is in danger of getting stuck.

Chitrakoot News: 32 हजार किसानों की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त अटकने का खतरा

Wed, 11 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The 22nd installment of Kisan Samman Nidhi for 32,000 farmers is in danger of getting stuck.
चित्रकूट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के करीब 32 हजार किसानों ने ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। ई-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री न होने से इन किसानों की 22वीं किस्त जारी होने में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

चित्रकूट में कुल 1.39 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने सभी किसानों को ई- केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री कराने की अनिवार्यता कर दी है। बावजूद इसके अब तक केवल 1.07 लाख किसानों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है। शेष लगभग 32 हजार किसानों की ई-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री कार्य लंबित है, जिस कारण उन्हें अगली किस्त प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कराना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है। जिन किसानों की यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनके खातों में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना काफी कम है। विभाग द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और जनसेवा केंद्रों व कृषि कार्यालयों के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed