फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ten hotspots in Dharmanagri, people imprisoned in homes

धर्मनगरी में दस हॉटस्पॉट, घरों में कैद लोग

Thu, 21 May 2020 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ten hotspots in Dharmanagri, people imprisoned in homes
फोटो- 9- हाटस्पाट सरैंया गांव में आपस में चर्चा करते ग्रामीण - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/सरैंया/राजापुर/भरतकूप। कोरोना वायरस के तीन नए मरीज मिलने के कारण जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्र की संख्या दस हो गई है। पहले से जिन स्थानों में हॉटस्पॉट घोषित है। वहां के निवासियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी आवश्यक वस्तुओं को पहुुंचाने क े लिए कई दुकानदारों का पास बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

जो घर-घर जाकर जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। शहर का ही रामपुरी धुसमैदान के पास का इलाका नया हॉटस्पॉट बन गया है। इसके पहले शहर के सदर रोड, फुलगंजी मोहल्ला, बल्दाऊ गंज, सहित ग्रामीण क्षेत्र मेें सरैंया, बरद्वारा, लूक, पतौड़ा, बैहार, गढ़ीघाट हॉटस्पाट घोषित हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र सरैंया में मात्र दिन में एक बार ही पानी की सप्लाई होने से यहां के निवासियोें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे कई ग्रामीण हैंडपंपों में पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी चक्की में ही पीसा आटा को पसंद करते हैं। जबकि चक्की बंद होने से समस्या आ रही है। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र मेें व्यापारियों की दुकानें भी है जहां पर अच्छा खासा व्यापार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो इस समय दुकानें बंद होने से बंद हैं। वहीं नया हॉटस्पॉट क्षेत्र कच्ची छावनी मोहल्ले के घोषित होने से वहां के निवासी चिंतित हो गए हैं। सभासद मानिकलाल, सभासद सुशील श्रीवास्तव, सभासद अनुज निगम व सभासद संतू सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए कई पाबंदियों का पालन कराना जरूरी है। कुछ लोगों को समस्या आ रही है जिसकी शिकायत मिलती है लेकिन जरूरतमंदों को भोजन व अन्य मदद की जा रही है। अब शहर में बाजार समेत कचहरी खुलने से भी स्थानीय लोगों को आने जाने पर वाहनों के प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझाेंक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed