पहाड़ी। किसानों की समस्याओं को लेकर पहाड़ी ब्लाक परिसर में चल रहे भाकियू के क्रमिक अनशन में दूसरे दिन दस किसान बैठे। जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने कहा कि बछरन, जमहिल व अर्जुनपुर के किसान अन्ना गोवंशों से परेशान हैं।
तिरहार क्षेत्र में व्याप्त विद्युत लो वोल्टेज की समस्या व धान खरीद केंद्रों पर मनमानी के खिलाफ किसानों का अनशन है। अधिकारियों को उनकी मांग पूरी करनी होगी। जब तक हमारी तीनों मांगे नहीं पूरी होंगी तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा।
दूसरे दिन योगेंद्र सिंह, रमेश सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रपाल सिंह, ज्ञान सिंह, श्रीपाल सिंह, क्षत्रपाल सिंह, उमाशंकर सविता, हरप्रसाद गर्ग व कमलाशरण सिंह अनशन पर बैठे। इस दौरान हरबक्श सिंह, उदय नारायण सिंह, शिव दयाल सिंह, राज किशोर सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, नन्हे सिंह, राज नारायण सिंह व नथन प्रधान मौजूद रहे।