{"_id":"5882508a4f1c1b4216eff0fb","slug":"tempo-driver-took-standard-compliant-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक मानक के अनुरूप बैठाए सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक मानक के अनुरूप बैठाए सवारी
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानक के अनुरूप सवारियां बैठाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में मौनी अमावस्या के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंपो चालकों को निर्देश दें कि मानक के अनुरूप सवारियां बैठाएं। टेंपो में किराया सूची भी चस्पा करें। मेला क्षेत्र में सफाई के विशेष इंतजाम किए जाएं। वहीं बैठक में न आने वाले अधिकारियों के स्पष्टीकरण के निर्देश अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय को दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 27 जनवरी को माघ मास की मौनी अमावस्या का पर्व होना है। जिसका मेला 26 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। इस अमावस्या मेला में लगभग चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल चंद्र सरोज को निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत मेले/कार्यक्त्रस्म में सफ ाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं करें। जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण मेला क्षेत्र की सफ ाई व्यवस्था देखे। मुख्य चिकित्साधिकारी रामजी पांडेय को निर्देश दिए कि चित्रकूट, परिक्त्रस्मा मार्ग व रामघाट व कोतवाली मेला क्षेत्र, बेड़ी पुलिया सहित 4 स्थानों पर एंबुलेंस सहित डाक्टरों की टीम मेला क्षेत्र में लगाये। सीतापुर व शिवरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निरंतर खुले रखने एवं दवाओं की पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ चिकित्सकाें का सचल दल एंबुलेंस सहित उपस्थित रहे। अधिशाषी अभियंता बिजली राजमणि विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि 26 जनवरी से 28 जनवरी तक जिले में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। इसके अलावा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर लटकी बिजली की तारों को ठीक की जाए। अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान/जल निगम, पेयजल की व्यवस्था करे। पार्किंग स्थलों पर टैंकर लगवाएं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एके चौधरी को निर्देश दिया कि टेपों यूनियन की बैठक कराकर यह निर्देश दिए कि टेंपो चालक मानक के अनुरूप सवारियां बैठाएं। टेंपो में किराया सूची भी चस्पा करें। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जहां सड़क खराब है। मरम्मत कराई जाएं। मेले के पूर्व धूल के लिए पानी का छिड़काव कराते रहें। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मेला के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कर्वी नरेन्द्र बहादुर सिंह,राजापुर दुर्गेश मिश्रा, ,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा,अधिशाषी अधिकारी खोही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरूण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।