{"_id":"57eab4c44f1c1b537c574625","slug":"tempo-driver-knockout-mobile-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक को पीटकर मोबाइल, नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक को पीटकर मोबाइल, नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास से तीन युवक टेंपो से पहाड़ी के पचोखर गांव जा रहे थे। रास्ते में अशोह मोड़ पर बाइक से आए अज्ञात तीन युवकों ने टेेंपो रुकवाकर चालक को तमंचे दिखाते हुए मारापीटा और फिर नगदी लूटकर भाग गए। टेंपो चालक ने बताया कि तीनों यात्री भी हमलावरों के बाद टेंपो छोड़कर भाग गए। पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को पहाड़ी निवासी राजेश उर्फ बबलू ने बताया कि वह टेंपो लेकर सवारी के इंतजार में रेलवे स्टेशन कर्वी के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक आए और पचोखर जाने के लिए कहा। अधिक सवारी न होने के कारण तीनों ने टेंपो रिजर्व करा ली।
विज्ञापन
इसके बाद अशोह मोड़ पर बाइक से आए तीन युवकों ने टेंपो के आगे बाइक लगाकर रोका फिर मारपीट शुरू कर दी। पिटे चालक ने बताया कि हमलावर मोबाइल व ढाई हजार रुपये लूटकर अशोह गांव की ओर भाग गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस टीम मंगलवार को अशोह गांव की ओर गश्त पर गई थी। जहां कुछ दिन पूर्व चोरी हुई थी।
विज्ञापन