फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temple, stalls and houses of worship goddess sputter

मंदिर, पंडाल व घरों में देवी पूजन की धूम

Mon, 10 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 10 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Temple, stalls and houses of worship goddess sputter
मुख्यालय में सजी देवी प्रतिमा और सजा पंडाल। - फोटो : amarujala

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को मंदिर, पंडालों व घरों में देवी पूजन की धूम रही। दर्शन के  लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी। उधर, मंदिरों में तड़के ही श्रद्धालुओं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। शाम को भक्तों ने सांग लगाकर ज्वारे निकाले।

विज्ञापन


सोमवार को पंडाल सजाने के लिए देवी भक्तों ने पूरी ताकत लगा दी। शंकर बाजार से लेकर पुरानी बाजार और सदर रोड़ स्थित देवी पंडालों में आयोजकों ने फूल, पत्ती, पहाड़ और रंग-बिरंगी झांकियां सजाईं। शहर के प्राचीन देवी मंदिरों में नौ दिन व्रत करने वाली महिलाओें ने विधि विधान से पूजा पाठ किया।
विज्ञापन


शंकर बाजार, पुरानी बाजार के प्राचीन मंदिरों में अधिक भीड़ रही। जगह-जगह भंडारे हुए। घरों में कन्या भोज हआ। देवी पंडाल में मां के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री के दर्शन करने के लिए गांव-गांव से भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह और शाम को देवी भक्तों ने हलुआ पूड़ी का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगों का प्रदर्शन किया
देवी मंदिरों से ज्वारा निकालकर सांगों का प्रदर्शन किया गया। मंदिर परिसर देवी के जयकारों से गूंजता रहा। नदियों. तालाबों में ज्वारों का विसर्जन करने के लिए भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्राचीन मंदिरों में सांग छिदवाया। ढोल और ताशों पर जमकर करतब दिखाए।


डांडिया में नटखट टीम प्रथम
नवरात्र पर जानकीकुंड चिकित्सालय में डांडिया प्रतियोगिता हुई। चिकित्सालय के निदेशक डा. बीके जैन ने बताया कि डांडिया में नटखट टीम प्रथम, बालगोपाल द्वितीय व ज्योति टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर ऊषा जैन, रिषिता बोरा, प्राची चतुर्वेदी, वंदना पाठक आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed