फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temperatures are rising, there is no cooler in the district hospital

Chitrakoot News: बढ़ रहा तापमान, जिला अस्पताल में कूलर तक नहीं

Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temperatures are rising, there is no cooler in the district hospital
चित्रकूट। तापमान दिन ब दिन बढ़ रहा है। दिन में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। इसके बाद भी जिला अस्पताल में कूलर के इंतजाम नहीं हैं। मरीज वार्डों में पंखे की गर्म हवा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। रात से लेकर सुबह तक वातावरण ठंडा रहता है। हवाएं भी चलती हैं। उसके बाद तेज धूप हो जाती है। शुक्रवार को 40 डिग्री, शनिवार को 39 डिग्री, रविवार को 38 डिग्री और सोमवार को 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। गर्मी शुरू होने के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों के लिए वार्डों में कूलर नहीं लगाए गए हैं। लू वार्ड में दो एसी लगे तो हैं लेकिन अभी शोपीस हैं।
विज्ञापन

वहीं पुरुष व महिला वार्ड में गर्मी से राहत देने के लिए पंखा लगे हैं। वार्ड में भर्ती कर्वी निवासी प्रियंका वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में पंखा तो छोडिए कूलर भी काम नहीं करता है। डाॅक्टरों के कक्षों में कूलर लगा दिए गए हैं, लेकिन मरीजों के वार्डों में अभी तक नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हीटवेव के लिए अलग वार्ड बना है। इसमें दो एसी पहले से लगे हैं। पंखों से काम चल रहा है। इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों के लिए कूलर की व्यवस्था है। जरूरत पर वार्डों में रख दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed