फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temperature of Chitrakoot is 45, people are troubled by severe heat

Chitrakoot News: चित्रकूट का पारा 45, भीषण गर्मी से लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature of Chitrakoot is 45, people are troubled by severe heat
चित्रकूट। भीषण गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा है। बुधवार की रात गर्मी और उमस से तमाम लोग सो तक नहीं सके। पंखे और कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से ही सूरज तेवर तल्ख रहे। दोपहर होते ही लू चलने लगी। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से निकलने से बचते रहे। जो बाहर निकले भी वे चेहरा और सिर कपड़ों से ढके नहर आए। पैदल व बाइक सवार के गर्मी के कारण परेशान रहे। इस गर्मी से सबसे बड़ी परेशानी मवेशियों व पशु पक्षियों की दिख रही है। जहां भी छांव दिखती है वहीं पर मवेशी खड़े नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इन्हें पीने के पानी की भी समस्या है।
विज्ञापन


शहर के डाॅ. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि खाली पेट घर से नहीं निकलें। अधिक मसालेदार भोजन नहीं करें। तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। एक बार से अधिक भोजन न करें। हल्के व आरामदायक कपड़े पहनें। गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि अधिकतम ततापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed