फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tell the importance of organic farming

आर्गेनिक फार्मिंग का महत्व बताया

Sat, 30 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 30 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
tell the importance of organic farming

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में डायनेमिक्स ऑफ  स्मार्ट हार्टीकल्चर फॉर लाइवलीहुड एंड रूरल डेवलपमेंट विषय पर शनिवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जानकारों ने ग्रामीण विकास में नई तकनीक और आर्गेनिक फार्मिंग के महत्व की जानकारी दी।

विज्ञापन


संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने की। फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी विमला सिंह ने आयोजन के बारे में बताया। पूर्व कुलपति डा. जी त्रिवेदी ने संगोष्ठी की थीम एवं फाउंडेशन के कार्यक्रम की जानकारी दी। चाई के चेयरमैन डा. एचपी सिंह ने जीविकोपार्जन एवं ग्रामीण विकास में स्मार्ट उद्यानिकी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि एवं कृषि वैज्ञानिक चेयर मंडल के अध्यक्ष डॉ. गुरुवचन सिंह ने आर्गेनिक विलेज बनाने पर जोर दिया। ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने ऐसे आयोजनों को अवसर के अनुकूल बताया। डा. डीपी रॉय कुलपति कृषि विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने इस आयोजन के लिए चित्रकूट को उपयुक्त स्थान बताया। राजमाता विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति डा. एके सिंह ने प्रकृति के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक फार्मिंग की उपयोगिता बढ़ी है। संचालन डा. सुमंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed