फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teerth sthalon ke vikaas ke lie maange sujhaav

तीर्थ स्थलों के विकास के लिए मांगे सुझाव

Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
teerth sthalon ke vikaas ke lie maange sujhaav
खोही(चित्रकूट)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के साथ जिले के विकास के द्वार खुलने जा रहे हैं। श्रीराम वनगमन मार्ग सहित तीर्थ स्थलों के विकास के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इनके पास होने पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में काम कराए जाएंगे। वहीं पुराने प्रस्तावों पर काम तेज होगा। पुराने प्रस्तावों में अयोध्या से चित्रकूट के लिए वनगमन मार्ग का काम अंतिम चरण में है। मध्य प्रदेश में चित्रकूट से अमरकंटक तक वनगमन मार्ग के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के बाद उनके वनगमन के स्थलों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। अयोध्या से चित्रकूट तक 375 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम अंतिम चरण में है। चित्रकूट से अमरकंटक तक 370 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है। इसके बाद इस मार्ग के किनारे पड़ने वाले प्रमुख तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा। इससे पर्यटन के जरिए यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विकास के लिए साधु, संतों और समाजसेवियों से सुझाव मांगे गए हैं। नगर पंचायत चित्रकूट के अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि राम वनगमन मार्ग के किनारे के तीर्थ स्थलों के विकास के लिए सरकार ने सुझाव मांगे हैं। इन्हें जल्द भेज दिया जाएगा। पहले के सुझावों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed