फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager strangled to death, body found in bushes

Chitrakoot News: किशोरी की गला घोंटकर हत्या

Thu, 16 May 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager strangled to death, body found in bushes
चित्रकूट। एक दिन पूर्व घर से लापता किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किशोरी की गला घोंटकर शव झाड़ियों में फेंका गया। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार की रात खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी देर बाद जब नहीं आइॡ्जई तो रात में आसपास तलाश की। सुबह भी खोजबीन करते रहे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव मिलने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी की शिनाख्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गला घोंटकर हत्या कर शव घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका गया था।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मऊ, रैपुरा थाना प्रभारी, एसओजी व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसपी ने कहा कि गला घोंटकर हत्या की आशंका है। दुष्कर्म की बात फिलहाल अभी नहीं है। सारी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगी। हत्यारों की तलाश व हत्या की वजह की जानकारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। किशोरी के परिजनों के मोबाइल नंबर व कागजात की जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है। किशोरी के परिजन मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed