फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager riding Bolero injured in roadway collision dies

Chitrakoot News: रोडवेज की टक्कर से घायल बोलेरो सवार किशोर की मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 08 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager riding Bolero injured in roadway collision dies
28 सीकेटीपी-11- परिचय- ओंकार - फाइल फोटो - परिजन
चित्रकूट। खोह पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर के मामले में एक और घायल किशोर ने शुक्रवार की रात को लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पहले दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी तीन का इलाज चल रहा है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

कैंप का पुरवा निवासी राजा भैया (35) अपने बेटा मोहित (14), सुभाष (06), पत्नी शोभा देवी (35), उसके भाई अर्जुन प्रसाद का बेटा रोहित (14), बेटी अभिलाषा (15), संध्या (08), बेटा ओमकार (12) के साथ अपनी ससुराल ऐंचवारा साले सुरेंद्र कुमार की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से लौटते समय खोह के पेट्रोल पंप के पास सामने रोडवेज बस और राजाभइया की बोलेरो में भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने मोहित, सुभाष व रोहित को मृत घोषित कर दिया था। वहीं अन्य को प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान राजा भैया की भी मौत हो गई थी। इसके बाद चारों को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार रात ओमकार ने भी दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आए और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पुलिस को सूचना दी गई। मृतक ओमकार जेएम पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। उसकी दो बहनों का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed