फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager kidnapped and gang raped

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 04 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and gang raped
सरैंया(चित्रकूट)। शौच क्रिया के लिए जाते समय किशोरी को गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। रातभर अपने घर में रख दुष्कर्म किया सुबह किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। किशोरी को ढूंढ रहे परिजनों को घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना बताई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने भाग रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा भेजा है।
विज्ञापन

रैपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि शुक्रवार की रात वह शौच क्रिया के लिए घर के पास ही एक खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच गांव के युवकों ने उसे मुंह दबाकर पकड़ लिया। दोनों जबरन उसे घसीटकर अपने घर के पास बने एक कमरे में ले गये। रातभर उसे कमरे में रखने के दौरान दुष्कर्म किया। शनिवार तड़के किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उधर रातभर घर न लौटी किशोरी के परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि वह शनिवार को सुबह थाने जाने की तैयारी कर रहा था इसी बीच उसकी पुत्री घर की ओर आती दिखी। कुछ देर बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो सभी सन्न रह गए। तत्काल पुलिस सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गांव के बाहर से भागते समय पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed