फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   misdeed with Teenager in Chitrakoot

हैवानियत की हदें पार: चित्रकूट में अपहरण के बाद किशोरी से किया दुष्कर्म, इस हालत में मिली

Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
misdeed with Teenager in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में शहर से सटे एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी घायल व बेसुध अवस्था में रामघाट के पास मिली। परिजनों ने किशोरी को घर से अपह्त कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम पुत्री लापता हो गई। रात को घर न आने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण करने का शक जताया था। शुक्रवार को दिनभर परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शाम को रामघाट के पास बेसुध अवस्था में किशोरी के मिलने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अपहृत किशोरी की फोटो से चेहरे का मिलान किया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी की हालत देखकर रोने लगे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि किशोरी बेसुध मिली है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
मेडिकल रिपोर्ट आने और किशोरी के बयान के बाद सही जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed