फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenage girl, upset by her mother's scolding, hanged herself

Chitrakoot News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाया फंदा

Sat, 04 Jan 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl, upset by her mother's scolding, hanged herself
सावित्री - फोटो : परिजन
मानिकपुर/चित्रकूट। गढ़चपा भौठी पुरवा में बहन से झगड़ा करने पर मां ने डांट दिया तो आहत होकर 14 वर्षीय किशोरी ने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख चीख पड़े। आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गढ़चपा के भौठी पुरवा निवासी सोहन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसकी बेटी सावित्री (14) का छोटी बहन से झगड़ा हो गया। मां ने सावित्री को डांट फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर सावित्री कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मां सावित्री से मवेशी को चारा डालने की बात कह कर बाड़े में चली गई। इसी बीच सावित्री ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रस्सी से फंदा लगा लिया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी सावित्री कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां किशोरी फंदे में लटक रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि किशोरी की खुदकुशी के पीछे घरेलू विवाद ही बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed