फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenage girl dies after drowning in deep water while bathing in a pond

Chitrakoot News: तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से किशोरी की मौत

Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 21 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after drowning in deep water while bathing in a pond

विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के अमीनपुर छिवलहा गांव में तालाब में नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमीनपुर छिवलहा गांव निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उसकी बेटी आशू त्रिपाठी (12) सुबह करीब 11 बजे गांव किनारे तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन तालाब किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। काफी देर बाद आशू को तालाब से बाहर निकाला जा सका। उसे जानकी कुंड अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशू पीली कोठी के न्यू एजुकेशन वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed