फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teen's body found hanging from tree in Chitrakoot

चित्रकूट में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Tue, 03 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found hanging from tree in Chitrakoot
Teen's body found hanging from tree in Chitrakoot - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के पास सोमवार को अज्ञात किशोर का शव पेड़ पर लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त बबेरू बांदा निवासी के रूप में हुई। वह कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिक्रमा मार्ग स्थित लक्ष्मण पहाड़ी के पास पेड़ पर गमछे से शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में फोटो अपलोड की थी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो शिनाख्त की। बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी किसान रामनारायण पाल ने शव की शिनाख्त पुत्र संदीप पाल (14) के रूप में की है। मंगलवार की सुबह ही परिजन चित्रकूट पहुंचे और पुलिस की मदद से घटनास्थल व शव को देख इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात संदीप खाना खाने के बाद कमरे में सो गया था। सुबह देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था और वह गायब मिला। उन्होंने 30 अक्तूबर को बबेरू थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार की देर शाम को चित्रकूट जिले में शव मिलने की जानकारी मिलने से कोहराम मच गया। पिता ने आशंका जताई है कि पुत्र की हत्या कर शव फांसी से लटकाया है। मृतक कक्षा नौ का छात्र था। दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद से मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुलाकर दर्ज की रिपोर्ट दो घंटे बाद शव मिलने की जानकारी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बबेरू बांदा निवासी छात्र संदीप पाल की मौत मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है। परिजनों की मानें तो 30 अक्तूबर को जब वह बबेरू थाने गए तो पुलिस ने अपहरण व अनहोनी की आशंका जताने के बावजूद सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद दो नवंबर को ही थाने में बुलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के दो घंटे बाद ही सूचना मिली कि चित्रकूट में एक किशोर का शव मिला है। देर रात को ही कुछ परिजन बबेरू से चित्रकूट आए और किशोर की पहचान होने के बाद अन्य परिजनों को बुलाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि अपहरण कर हत्या करने की आशंका है। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सकेगा।

मृतक की नहीं है साफी, चप्पल गायब
चित्रकूट। मृतक के परिजनों ने मंगलवार को चित्रकूट में बताया कि जिस पीले रंग की साफी से संदीप का शव पेड़ से लटका मिला है उस तरह की साफी उनके घर में नहीं है। यह जरूर हत्यारों की होगी जिन्होंने हत्या करने के बाद अपनी साफी से उसे लटका दिया। मृतक छात्र की चप्पल घर में भी नहीं है और मौके पर भी नहीं मिली है। परिजनों की मानें तो उसकी जेब से लगभग साढ़े तीन सौ रुपये बरामद हुए हैं यह हैरत की बात है क्योंकि उसके पास इतने रुपये कभी नहीं रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed