फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teachers told the importance of cleaning

शिक्षकों को बताया सफाई का महत्व

Thu, 25 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 25 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers told the importance of cleaning
जिला वाश फोरम ने अभियान संस्था और वाटर एड के सहयोग से शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


इसमें शिक्षकों से कहा गया कि वे बच्चों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करें। साथ ही चेताया कि अगर सफाई की आदत न डाली गई तो परिणाम घातक होंगे।

पथरौड़ी, गोबरिया, कल्ला, पड़री, अमिलिहा, सुदिनपुर, रौली कल्याणपुर, अकबरपुर, मऊ ब, भंभई, भारतपुर आदि तमाम गांवों के स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।

परियोजना समन्वयक सुनील कुमार ने स्कूलों में स्वच्छता, शुद्ध पानी आदि की जरूरत बताई। स्कूलों को माडल बनाने के लिए डाक्यूमेंट्री से भी जानकारी दी। अभियान संस्था की संयोजिका ममता ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए साझा प्रयास की जरूरत बताई।

इस मौके पर शिक्षकों ने भी अपनी दिक्कतें बताईं। किसी का कहना था कि समुदाय का सहयोग नहीं मिलता तो किसी ने स्कूलों की बाउंड्री छोटी बताई।

कुछ ने संसाधनों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ाई तो किसी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के स्कूलों में नियमित दौरे की जरूरत बताई।

समापन पर अभियान के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि शुद्ध पानी और स्वच्छता की आदत न डाली गई तो घातक परिणाम हो सकते हैं। स्कूलों के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार को जागरूक और सक्रिय किया जा सकता है। कार्यक्रम में चंद्रमोहन, अवधेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed