{"_id":"7071bfa4dcff33e40f23d390d2f61353","slug":"tax-free-life-saving-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स फ्री हो जीवन रक्षक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स फ्री हो जीवन रक्षक दवाएं
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में बुधवार को मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव हड़ताल पर रहे। जिले
विज्ञापन
में भी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेन्टेटिव एसोसिएशन
के केंद्रीय संगठन के आह्वान पर जिले में भी एक दिवसीय हड़ताल रखी गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले के मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव ने ट्रैफिक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि दवाओं का मूल्य कम करना, जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स फ्री, दवाओं की आनलाइन बिक्री बंद करना, अस्पताल एंव निजी संस्थानों में काम का अधिकार, न्यूनतम वेतनमान 15 हजार रुपए तय करना, कानूनी रूप से फार्म ए में नियुक्ति पत्र, काम के लिए आठ घंटे तय करना, महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश अनिवार्य करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
इस मौके पर मनीष कुमार, मुकेश शर्मा, अभिषेक , शिवम, गुलाब, मनोज, छोटेलाल, चंद्र प्रकाश, कुलदीप, विक्रमराज आदि मौजूद रहे।