फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tanker driver killed in collision bikes

टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 13 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 13 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

हाइवे पर अनियंत्रित

विज्ञापन
वाहनों के कारण आए दिन निर्दोषों की मौत हो रही है। रविवार की दोपहर को एक टैंकर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना होते ही चालक टैंकर समेत भाग निकला।


घटना कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव के पास की है। राजकरन उर्फ पुष्प (24) पुत्र रामगोपाल निवासी कसहाई रविवार की दोपहर को सीतापुर पुलिस चौकी में पकड़ी गई बाइक को छुड़ा कर घर लौट रहा था।

जैसे ही वह अमानपुर के पास पहुंचा तो पीछे से बांदा की ओर से आए अनियंत्रित टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी बाइक में भी टक्कर मारकर भाग निकला।

 उधर, टक्कर लगते ही राजकरन की बाइक दूसरी  सड़क किनारे पडे़ पत्थर से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक सुनील बेलौंहा मामूली रूप से घायल हुआ।


 घटना होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने भी उसे जिला अस्पताल पहुंचाना उचित नहीं समझा। बस पुलिस व एंबुलेंस को फोन करते रहे।

लगभग आधे घंटे बाद एंबुलेस पहुंची तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। मृतक के एक भाई की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। चार शादीशुदा बहनें हैं। मृतक पिता के साथ आटा चक्की में सहयोग करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed