फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tamncha se chalaye thi goli

छोटे भाई ने तमंचे से चलाई थी गोली

Fri, 12 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
tamncha se chalaye thi goli
चित्रकूट। शंकर बाजार में युवक हत्या के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने छोटू को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। युवक पर कार की चाभी व 500 रुपये न देने पर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

सोमवार 8 मार्च छोटे भाई टुन्न अजय उर्फ छोटू अग्रहरि ने बडे़ भाई सुशील उर्फबबलू को गोली मार दी थी। इसके बाद भाग निकला था। शुक्रवार को मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि आरोपी ने लोगों को डराने के लिए सड़क पर भी हवाई फायरिंग की थी। जिसमें एक फायर मिस हुआ था। लगातार तीन दिन से फरार आरोपी छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि मृतक को तमंचे की गोली मारी गई थी। इसका तमंचा व खोखा बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर घूमी शक की सुई
मानिकपुर। चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों के बयान से पुुलिस के हाथ कुछ तथ्य लगे हैं। शक की सुई परिजनों की ओर घूम रही है।
बुधवार को मानिकपुर कस्बे में मुसीवा कमासिन निवासी राजू उर्फ भोला जायसवाल की हत्या के मामले में पुलिस को कु छ जानकारी मिली है।। चर्चा है कि मृतक द्वारा गांव की जमीन बेचने को लेकर उसके पुत्र व परिजन नाराज थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिससे मृतक के परिजनों पर भी शक है। लेकिन मृतक के पिता इस तथ्य को मानने से इनकार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed