{"_id":"66fb082f4e7babc02e07d6b7","slug":"talent-shown-in-rangoli-speech-quiz-and-dance-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-109929-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रंगोली, भाषण, क्विज व नृत्य में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रंगोली, भाषण, क्विज व नृत्य में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
चित्रकूट। आओ करके सीखें ग्रुप की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे चक्र में चित्रकूट, सतना, बांदा, इटावा, महोबा के 142 केंद्रों पर रंगोली, भाषण, क्विज और नृत्य गायन की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें लगभग 13000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रकूट में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, श्रीजी, केंद्रीय विद्यालय, जीडीएडी, अशोक पब्लिक स्कूल व सेंट थॉमस आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
चित्रकूट इंटर कॉलेज में डीएम शिवशरणप्पा जीएन अपनी पत्नी व बच्चों समेत आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नृत्य और गायन में एकल और सामूहिक में लगभग 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर फूलचंद चंद्रवंशी, पंकज सिंह चौहान, श्याम बिहारी, अजीत पांडेय, विनोद सिंह हांडा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह, ललित यादव और जानकी शरण द्वारा किया गया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह पर सम्मानित किया जाएगा।