फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Take action against the officials of the electricity department

बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ करें कार्रवाई

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Take action against the officials of the electricity department
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम को सांसद आर के सिंह पटेल की अध्यक्षता व लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, दिशा की बैठक हुई। बैठक में बिजली विभाग की मनमानी खुलकर सामने आई। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं अधिशासी अभियंता एनएच 76 के उपस्थित न होने पर कार्रवाई को निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में लोनिवि राज्यमंत्री ने कहा कि सौभाग्य योजना में कई गांवों के लाभार्थियों के यहां बिजली नहीं पहुंची और मीटर लगा दिए हैं और उनके विद्युत बिल आ रहे है, इस पर सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि इसकी जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार व विद्युत विभाग के अधिकारियों के वेतन से रिकवरी कराकर लाभार्थियों के बिलों का भुगतान कराया जाए, विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। परिक्रमा मार्ग में जो अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य चल रहा है, उसकी भी गुणवत्ता ठीक नहीं है, इसकी भी जांच कराई जाए राज्यमंत्री ने खोह रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए मंदाकिनी पुल में एक बाईपास पुल का भी निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कराया जाए। बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ अमित आसेरी,डीएफओ कैलाश प्रकाश, डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीडी अनय कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी तथा समिति के सदस्य, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed