फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Swami Matyagayadranath's Palanquin Journey

धूमधाम से निकली स्वामी मत्यगयेंद्रनाथ की पालकी यात्रा

Mon, 31 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 31 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Swami Matyagayadranath's Palanquin Journey
स्वामी मत्यगयेंद्रनाथ को जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला

सावन के चौथे सोमवार को स्वामी मत्यगयेंद्रनाथ सरकार की धूमधाम से पालकी यात्रा निकाली गई। भक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। महाआरती के बाद प्रसाद भी बांटा गया।

विज्ञापन


सोमवार को शाम चार बजे रामघाट स्थित मंदिर से ढोल नगाड़ों के बीच मत्गयेंद्र्रनाथ सरकार की पालकी यात्रा निकली। साधु-संतों के साथ युवा भी भगवान शिव की पालकी को कंधा देने के लिए उत्साहित दिखे। पालकी यात्रा छोटी परिक्रमा से गुजरी। भक्ताें ने आरती उतारी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विपिन तिवारी, व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी, मित्रनाथ, सोनू, लुक्की, रवि, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, वीपी पटेल, संजय सोनी, आनंद सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता
चित्रकूट (ब्यूरो)। सावन के चौथे सोमवार को रामघाट स्थित प्रसिद्ध मत्यगयेद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तो का तांता लगा रहा। वही जिले के शहर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में बोल बम की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही भक्त मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गये थे। भक्तों ने लंबी लाइन लगाकर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। जिसमें महिला पुलिस भी शामिल रही। वही शहर सहित ग्रामीण इलाके में भी भक्तों ने पूजा पाठ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed