फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sushil Mishra became the president and Vijay Prakash became the secretary.

Chitrakoot News: सुशील मिश्रा अध्यक्ष व विजय प्रकाश बने सचिव

Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sushil Mishra became the president and Vijay Prakash became the secretary.
फोटो -15 - चुनाव जीतने के बाद खुशी जताते अध्यक्ष सुशील मिश्रा, सचिव विजय प्रकाश त्रिपाठी व अन्य। संवाद
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव...साथी अधिवक्ताओं ने किया विजयी प्रत्याशियों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील मिश्रा और सचिव पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों ही पदों पर उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रही। बुधवार को कचहरी परिसर में साथी अधिवक्ताओंं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस चुनाव में कुल 21 सीटों के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 533 मतों में से 509 मत डाले गए थे। दस चरणों में हुई मतगणना ने अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बनाए रखा। अध्यक्ष पद के लिए सुशील मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश सिंह प्रभु को 51 मतों के अंतर से हराया। मतगणना के शुरुआती तीन चरणों में सुरेश सिंह ने सुशील मिश्रा पर 15 मतों की बढ़त बनाई थी। हालांकि, छठे राउंड तक सुशील मिश्रा ने 30 मतों की बढ़त हासिल कर ली। आठवें राउंड में दोनों के बीच सिर्फ 18 मतों का अंतर रहा, लेकिन अंतिम दो राउंड में सुशील मिश्रा ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। सुशील मिश्रा को कुल 246 मत प्राप्त हुए, जबकि सुरेश सिंह को 195 मत मिले। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा के लिए यह पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत है, हालांकि वे पूर्व में सचिव पद पर जीत चुके हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश सिंह तीसरी बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सचिव पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए विजय प्रकाश त्रिपाठी इससे पूर्व एक बार सचिव पद जीत चुके हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर उपाध्याय एक बार सचिव रह चुके हैं। सचिव पद के लिए भी विजय प्रकाश त्रिपाठी और शिवशंकर उपाध्याय के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मतगणना के हर चरण में दोनों प्रत्याशियों के बीच आगे-पीछे का क्रम बना रहा। अंततः, विजय प्रकाश त्रिपाठी ने 37 मतों के अंतर से शिवशंकर उपाध्याय को पराजित किया। विजय प्रकाश त्रिपाठी को 181 मत मिले, जबकि शिवशंकर उपाध्याय को 144 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कोषाध्यक्ष चुने गए अनुराग
कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कामता रैकवार को छह मतों से हराया। अनुराग पटेल को 141 मत मिले, जबकि कामता रैकवार को 135 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर प्रिया द्विवेदी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेंद्र त्रिपाठी विजयी रहे। चुनाव अधिकारियों, चंद्रपाल पाल और चुनवाद प्रसाद द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के तुरंत बाद, विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नाच-गाकर, फूलमालाएं पहनाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

------------
राजनीतिक दलों की भी रही नजर

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव किसी राजनीतिक दल से सीधे तौर पर जुड़े नहीं थे, फिर भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की इस चुनाव पर विशेष नजर रही। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आप सहित विभिन्न दलों के जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed