{"_id":"695ff32bc5c7481aec0905bf","slug":"super-challenge-cup-exciting-matches-on-the-seventh-day-khairi-and-oudaha-win-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-125474-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सुपर चैलेंज कप सातवें दिन रोमांचक मुकाबले, खैरी और औदहा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सुपर चैलेंज कप सातवें दिन रोमांचक मुकाबले, खैरी और औदहा की जीत
Thu, 08 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-21- परिचय- खिलाड़ी को पुरस्कार देते गांव के वरिष्ठ नागरिक। संवाद
चित्रकूट। बरेली स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित सुपर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहा। टूर्नामेंट के इस दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। युवा खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों का मन मोह लिया और भविष्य की क्रिकेट प्रतिभाओं की झलक दिखाई।
सातवें दिन का पहला मुकाबला अंडर-19 वर्ग में खैरी और ब्योहरा की टीमों के बीच खेला गया। खैरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ब्योहरा की टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए खैरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब नूर को मिला, जिन्होंने 12 रन बनाने के साथ-साथ 3 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।
दूसरा अंडर-19 मैच हिनौता और कर्वी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। कर्वी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हिनौता की टीम 15 ओवरों में 85 रन ही जुटा पाई। जवाब में, कर्वी की टीम 9 ओवर में ही 31 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे हिनौता ने मैच जीत लिया। हिनौता की ओर से महेंद्र ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 4 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला औदहा और कर्वी के बीच हुआ। औदहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 135 रन का एक मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्वी की टीम 12 ओवर में ही सिमट गई। इस मैच में जय सिंह ने 16 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
चौथा और अंतिम मैच अंडर-14 वर्ग में बरेठी और अर्छा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अर्छा टीम ने शानदार जीत हासिल की। टूर्नामेंट में शिवबली यादव, सरोज यादव, अभिनन्दन यादव, हरीश वर्मा, टूर्नामेंट के अध्यक्ष फूलचंद्र निषाद और आयोजक अभिनन्दन यादव जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।