फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sunny in the day, drizzle in the evening

दिन में धूप, शाम को हुई बूंदाबांदी

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sunny in the day, drizzle in the evening
दिन में धूप, शाम को हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

पहले राहत फिर सर्दी ने जकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले मे धूप से बृहस्पतिवार लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। दोपहर बाद फिर से बदली छा गई। धूप के कारण तापमान में इजाफा हुआ। हालांकि शाम ढलते ही पारा फिर से लुढ़कना शुरू हो गया और गलन बढ़ गई। देरशाम को मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में बूंदाबांदी भी हुई। न्यूनतम पारा 6 डिग्री व अधिकतम 19 डिग्री रहा।
जिले में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही थी। साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त था। बृहस्पतिवार की सुबह से धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। गलन में कमी भी आई। दोपहर बाद फिर से बदली छा गई। इसके बाद सर्द हवाएं चलने लगी। देर शाम को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मेें बूंदाबांदी हुई। गनीवा कृषि विभाग के मौसम विभाग के डा. चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी ठंड का मौसम इसी प्रकार करवट लेता रहेगा। कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

---------------------
सिंचाई करने गए किसान की मौत
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पराको के गोसाईपुरवा में खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह पराको गांव के गोसाईपुरवा निवासी शारदा यादव पुत्र राम खेलावन अपनी पत्नी के साथ खेत सींचने गया था। कुछ देर बाद पत्नी घर चली आई। गांव के पूर्व प्रधान दिनेश गोस्वामी के अनुसार कुछ देर बाद किसान खेत में बेहोश हो गया। इसे आसपास के किसानों देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर तत्काल इलाके के लिए सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के 4 बीघा खेती है। दो पुत्र है। पूर्व प्रधान ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed