{"_id":"628138d5d2feaa00651d1ab9","slug":"sunday-was-the-hottest-day-of-the-year-chitrakoot-news-knp696960757","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
विज्ञापन
फोटो-4- तेज धूप व गर्मी है तो क्या करें शादी की तैयारी तो करनी है, बाजार से जरूरी सामग्री खरीदकर सिर ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में रविवार को 48.5 डिग्री से पहुंच गया। इस इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा। रविवार को दिनभर लू चलती रही। जिससे सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। लू लगने से तीन लोग बेहोश हो गए। धूप में लोगों का शरीर झुलस रहा है। पशु पक्षी भी छाया और पानी की तलाश में भटक रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि इस साल रविवार सबसे गर्म रहा।
सकरौंहा निवासी श्याम किशोर मानिकपुर आते समय अचानक बेहोश हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के औदहा गांव निवासी सुखरनिया देवी खेत के पास बेहोश हो गईं। वहीं, जिला मुख्यालय के कसहाई रोड में आदित्य कुमार पैदल घर जाते समय गिरकर बेहोश हो गए। पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत सामान्य बताई गई है।
शहर में मजदूरी करने के लिए रोजाना आने वाले मजदूरों की संख्या भी कम हो गई है। जंगलों व बागों में पक्षियों की चहचहाहट नहीं सुनाई दे रही है।
यात्रा करने से करें परहेज
चित्रकूट। गनीवा कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि इस समय अनावश्यक यात्रा न करें। पशुओं को छायादार स्थान पर रखें। उनके पीने के पानी की उचित व्यवस्था करें। ग्रीष्मकालीन फसलों में शाम के समय सिंचाई करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, शरीर मेें पानी की कमी न होने पाए।