फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   suicide chitrkoot news

Chitrakoot News: युवक फंदे पर झूला

Thu, 10 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
suicide chitrkoot news
मानिकपुर (चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते युवक घर के कमरे में रस्सी से फंदे पर झूल गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकरी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक स्वयं सेवी संस्था में कंप्यूटर आपरेटर था।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रामकिशोर यादव ने बताया कि सिसोलर जिला हमीरपुर निवासी नाती जनक (22) बचपन से रहता था। बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते कमरा बंदकर रस्सी से फंदे पर झूल गया। परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो नहीं खुला, फिर खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह दरवाजे को खोला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के मामा सतीश यादव ने बताया कि जनक इकलौता था। उसका जन्म भी नाना रामकिशोर यादव के घर में हुआ था और वह बचपन से रहता था। उसके पिता गंगा प्रसाद व मां केतकी देवी दोनों दिव्यांग है। मृतक एक संस्था में कंप्यूटर आपरेटर था। इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed