{"_id":"61fd6921a8a9b97a6e1a95f0","slug":"students-went-to-the-fields-and-learned-the-nuances-of-agriculture-chitrakoot-news-knp67887621","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने खेतों में जाकर सीखीं कृषि की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने खेतों में जाकर सीखीं कृषि की बारीकियां
विज्ञापन
खेत में कृषि संबधी जानकारी लेते महाविद्यालय के छात्र। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
शिवरामपुर(चित्रकूट)। सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा में तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के कृषि वैज्ञानिकों ने डिग्री कालेज के छात्रों को खेतों में ले जाकर फसल उत्पादन से लेकर रखरखाव तक के तरीके समझाए। फिर उन्हें वैज्ञानिक तरीकों से खेती के करने के फायदे भी बताए।
शुक्रवार को अतर्रा पीजी महाविद्यालय व महाराजा छत्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय में कृषि से स्नातक कर रहे छात्रों को रमपुरवा गांव स्थित कई खेतों में ले जाकर कृषि कार्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
छात्रों ने सीधे किसानों से कृषि संबंधी प्रश्न किए जिनका किसानों ने अपने अनुभव के आधार पर उचित बारीकियां बताकर समाधान किया। फिर छात्रों ने किसानों के साथ खेत पर फसलों की क्रियाओं को समझा व कृषि में आ रही समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थी कृषि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा, जलवायु वैज्ञानिक डा. सतीश पाठक व वैज्ञानिक डा. अंकुर के सानिध्य में छात्रों ने प्रशिक्षण में कृषि की बारीकियां जानीं।