फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students sit on dharna for giving bad food

खराब भोजन देने पर छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students sit on dharna for giving bad food
Students sit on dharna for giving bad food - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। गुणवत्ताविहीन भोजन देने और विद्यालय प्रबंधन पर अवस्थाओं का आरोप लगाकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं कक्षा से वॉकआउट कर विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। ये स्लोगन लिखी तख्ती भी लिए थे। जानकारी होेने पर एसडीएम विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं व स्टाफ से बातचीत किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि भोजन की गुणवत्ता सही नहीं रहती। कई बार ऐसा चावल परोसा जाता है, जिसमें कीडे़ मकोडे़ निकलते हैं। पेयजल व्यवस्था भी सही नहीं है। शिक्षण कार्य भी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में किताब जमा करने में यदि देरी हो गई तो तीन गुना फाइन लगाया जाता है। शिकायत करने की बात पर घर भेज देने या विद्यालय से नाम काटने की धमकी दी जाती है। एसडीएम प्र्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रमुख मांगे भोजन व्यवस्था, पेयजल की थी, जिसकी मांग विद्यालय प्रबंधन मान गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगों को लेकर तीन या चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed