{"_id":"6ade40fc7faf77061d06d6c2","slug":"students-of-gramodaya-heard-the-mantra-of-development-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138160-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ग्रामोदय के छात्रों ने सुना विकास का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ग्रामोदय के छात्रों ने सुना विकास का मंत्र
Sun, 25 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी 18 ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मन की बात कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी: स्रोत
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में रविवार को पीएम मन की बात की 139वीं कड़ी गूंजी। कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को एकाग्रता से सुना और देश में हो रहे बदलावों को समझा।
पीएम ने याद दिलाया कि विजयदशमी पर शुरू हुई यह यात्रा 12 वर्ष पूरे कर चुकी है। यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, जनशक्ति की आराधना की तीर्थ यात्रा है पंजाब के मालवा की रंगीन कपास, महिला बुनकरों की पहल से स्वावलंबन की कहानी और बिहार के मखाने का ग्रीस के बाजार तक पहुंचना, विद्यार्थियों के लिए लोकल से ग्लोबल का जीवंत पाठ बना।
वहीं टिहरी में सूखी हेवल नदी को ग्रामीणों ने जिस तरह पुनर्जीवित किया, वह पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल लगा। कुलगुरु प्रो. चौबे ने कहा कि प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल का संदेश गांधी और नानाजी के ग्राम स्वराज के सपने को ही आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी इसे आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत में भूमिका निभाएं। इस दौरान कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय और एनएसएस अधिकारी डॉ. उमेश शुक्ला ने भी प्रेरक विचार रखे।