फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   students,hamla,pareshani

यूक्रेन से सकुशल मुंबई पहुंचा आकाश

Mon, 28 Feb 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
students,hamla,pareshani
फोटो-18- यूक्रेन से लौटते वक्त दोस्तों के साथ ग्रुपिंग फोटो में आकाश गुप्ता। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे जिले के आकाश गुप्ता जैसे ही सोमवार को सकुशल मुंबई पहुंचे तो उनके घर में खुशहाली छा गई। बेटे का फोन जैसे ही मुंबई से आया तो सभी ने वीडियो काल कर उसे देखा और आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बुधवार तक उसके गृहनगर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड निवासी समाजसेवी रामबाबू गुप्ता का पुत्र आकाश गुप्ता वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। इस बार अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के कारण उनका पूरा परिवार चिंतित था। उसकी मां सुशीला देवी ने बताया कि दिन रात पूरा परिवार भगवान से उसके सकुशल भारत
विज्ञापन

लौटने की प्रार्थना कर रहा था। अखबार व टीवी में रोज युद्ध की खबरें पढ़कर व देखकर भय लगता था। उनके पिता ने बताया कि तीन पुत्र एक पुत्री में आकाश ने प्रारंभिक शिक्षा चित्रकूट में करने के बाद प्रयागराज में पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी एक पुत्री पूजा भी डाक्टर है, जो लखनऊ में रहती है। पूरा परिवार आकाश की सकुशल देश में वापसी से खुश है। कहा कि बुधवार को उसके चित्रकूट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed