फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students get a nutritious diet

छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक आहार

Thu, 17 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 17 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

 जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका

विज्ञापन
विद्यालयों के लिए शासन से खाने का नया मेन्यू जारी किया गया है। इसके तहत अब छात्राओं को खाने और नाश्ते में पौष्टिक आहार दिया जाएगा।


शासन से जिलाधिकारी एंव अध्यक्ष जिला शिक्षा परियोजना समिति को भेजे गए पत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की संचालन स्थिति को सुदृढ़ किए जाने संबधी निर्देश दिए हैं। इसमें बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन को और गुणवत्ता युक्त बनाने की बात कही गयी है।

इसमें पौष्टिक आहार के तहत अंडा, खीर एंव मटर पनीर को भी नए मेन्यू में शामिल करने की बात कही गई है। जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी नीलम अहलावत की सहमति से समिति का गठन कर लिया गया है।


अब जिले में संचालित चारों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को नए मेन्यू के लिए पत्र भेजा जाएगा। जिसमें नए मेन्यू के अनुसार खाना और नाश्ता बालिकाओं को दिए जाने के निर्देश दिए जाएगे। शासन के आदेश के अनुसार अब छात्राओं के खाने में पौष्टिकता का विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नए मेन्यू के तहत नाश्ते में दूध के साथ अंडा अथवा दो फल और पोहा दिया जाएगा। खाने में हर दूसरे और चौथे रविवार को मटर- पनीर की सब्जी एंव गुरुवार और तीसरे रविवार को खीर दी जाएगी।


 प्रत्येक माह के पहले दिन दोपहर के भोजन में स्थानीय स्तर पर प्रचलित व्यंजन भी बालिकाओं को परोसे जाएंगे। निर्धारित मेन्यू का बोर्ड किचन के सामने लगाया जाएगा। अगर कहीं पर मेन्यू के विपरीत भोजन दिया जाएगा तो उस विद्यालय का वार्डन इसके लिए जिम्मेदार होगा।



जिले के चार ब्लाकों में चार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें कर्वी ब्लाक का शिवरामपुर में, मानिकपुर ब्लाक का महावीर नगर मानिकपुर में, मऊ का कटिया में और पहाड़ी ब्लाक का चकौंध में संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed