फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student hanged himself in a lonely house

सूने घर में छात्र ने फांसी लगा खुदकुशी की

Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student hanged himself in a lonely house
चित्रकूट। भरतकूप के रौली कल्याणपुर गांव में इंटर के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पिता कोदा ने बताया कि उसका पुत्र अंजनी कुमार(18) इंटर का छात्र था। मंगलवार को उसकी पत्नी मायके गई थी। वह खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। घर में अकेले पुत्र अंजनी था। देर रात ही उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को भोर में जब वह घर पहुंचा तो पुत्र को फंदे में लटका देखकर हैरान रह गया। सूचना पर भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक के परिजनाें ने इस घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। उधर, छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शव वाहन की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी मांग अनसुनी कर दी गई। वह तीन घंटे तक अस्पताल से लेकर सीएमओ कार्यालय में चक्कर काटते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed