फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Strong winds blew away straw and crops, and rain also soaked them.

Chitrakoot News: तेज हवा में उड़ा भूसा व फसलें, बारिश से भीगीं भी

Fri, 03 Apr 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 03 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strong winds blew away straw and crops, and rain also soaked them.
फोटो न- 03सीकेटीपी 19 कसहई गांव के खेत में कटी गेहूं की फसल। संवाद
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा में खेतों में कटी फसल और भूसा तो उड़ा ही। साथ ही भीग भी गए। जिससे फसलों की कटाई बाधित रही। हालांकि बारिश बंद होने के बाद गर्मी से किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन बार-बार मौसम खराब होने से वे चिंतित नजर आए।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आकाश में अचानक बादल छा गए। तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी और कुछ देर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा चलने से खेतों में कटी हुई फसल उड़ गई और भूसा भी बिखर गया। किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आधे से अधिक फसल पक चुकी है और किसान कटाई में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार खराब हो रहा मौसम उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। प्रगतिशील किसान रेवती रमण त्रिपाठी ने जानकारी दी कि तेज हवा चलने से उनकी गेहूं की फसल खेतों में पसर गई है। भौंरी गांव के किसान संजय तिवारी को बारिश के कारण सरसों की फसल की कटाई रोकनी पड़ी। भरतकूप के किसान देशराज गर्ग के खलिहान में थ्रेसर से कटाई के दौरान अचानक तेज हवा चलने से भूसा उड़ गया। हालांकि, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि नाम मात्र की बारिश हुई है, जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन




हल्की बारिश के संग ओलावृष्टि के आसार



कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे सिंचाई का कार्य स्थगित रखें। साथ ही, पकी हुई फसल की कटाई जल्द से जल्द पूरी कर लें और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

फोटो न- 03सीकेटीपी 19 कसहई गांव के खेत में कटी गेहूं की फसल। संवाद

फोटो न- 03सीकेटीपी 19 कसहई गांव के खेत में कटी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed