{"_id":"65d10c969ff59625d804a9c6","slug":"strict-action-should-be-taken-against-the-accused-advocate-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105030-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अधिवक्ता
विज्ञापन
चित्रकूट। अधिवक्ताओं ने बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुई चार बच्चों की मौत के प्रकरण में हड़ताल जारी रखी। जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन व आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बैठक में मृत बच्चे के परिजन भी शामिल हुए।
शनिवार को कार्य बहिष्कार के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित सभागार में बैठक की। मृतक प्रभात सिंह के पिता धर्मेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन व आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने में सहयोग करने की मांग की। अध्यक्ष संजय करवरिया व सचिव मनोज कंचनी ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि संघ की अगली बैठक सोमवार को होगी। जिसमें हड़ताल जारी रखने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी व सत्यहरण यादव ने कहा कि बच्चों की मौत के प्रकरण में तब तक हड़ताल जारी रखने की मांग की, जब तक जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न हो जाए।
इस मौके पर सुशील मिश्रा, राजेश सिंह चौहान, भीमसेन मिश्रा, अमित यादव, त्रिभुवन यादव, दमयंती, लाल बहादुर निषाद, जितेंद्र उपाध्याय, विनय पाल, संदीप द्विवेदी, नीरू गुप्ता, अमित द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, देवशरण मिश्रा, नीलेश उपाध्याय, पुरुषोत्तम शुक्ला, शिवशंकर उपाध्याय, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।