फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Strengthen health and wealth centers, increase vaccination

Chitrakoot News: हेल्थ एंड वेल्थ सेंटरों को करें मजबूत, टीकाकरण बढ़ाएं

Thu, 31 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 31 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Strengthen health and wealth centers, increase vaccination
चित्रकूट। प्रदेश के मुख्य सचिव चिकित्सा पार्थसारथी सेन शर्मा ने चित्रकूटधाम मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि हर जगह हेल्थ एंड वेल्थ सेंटरों को समय से खोला जाए और मरीजों का इलाज करें। टीकाकरण की गति बढ़ायें और आयुष्मान कार्ड का अधिक प्रयोग कराएं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सीएमओ कार्यालय में मंडलीय बैठक में मुख्य सचिव ने सभी से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कोताही न की जाए। डॉक्टर व स्टॉफ की कमी मांग के अनुसार पूरी करने का प्रयास है। दवाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बने हेल्थ एंड वेल्थ सेंटरों को समय से खोला जाए वहां डयूटीरत स्टाफ पूरा समय दे। टीकाकरण की गति बढाएं। एएनएम की टीकाकरण की फीडिंग करे। आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेज कराया जाए। हर कार्ड धारक को यह भी बताएं कि इसका प्रयोग सरकारी के अलावा किस जगह कौन प्राइवेट अस्पताल में इसका प्रयोग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडी स्वास्थ्य डॉ. विजयपति द्विवेदी, बांदा सीएमओ, महोबा सीएमओ डॉ. आशाराम, हमीरपुर सीएमओ डॉ.गीतम सिंह, चित्रकूट सीएमओ डॉ.भूपेश द्विवेदी, अपर सीएमओ डॉ. महेंद्र जतारिया व सीएमएस डॉ.सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमर्जेंसी वार्ड से लेकर मरीजों के भर्ती वार्ड पर जाकर मरीजों से बातचीत की। स्टॉफ व डॉक्टरों से बातचीत कर मौजूद संसाधनों की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा से कहा कि जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है उसके लिए पत्र लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed