फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Straw in the distribution of animal husbandry officer suspended on negligence

भूसा वितरण में लापरवाही पर पशुपालन अधिकारी सस्पेंड

Fri, 01 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Fri, 01 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Straw in the distribution of animal husbandry officer suspended on negligence
पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त रहे। भूसा वितरण में लापरवाही पर पशुपालन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा बीएसए के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि लेखपाल और कुछ अधिकारियों की मनमानी के कारण सरकार की छवि खराब हो रही है। अधिकारियों को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सूखे से कराह रहे बुंदेलखंड में पात्रों को योजना का लाभ दें। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पर सरकार सख्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड सूखा राहत सामग्री वितरण योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई बार कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल और कुछ अधिकारी भेदभाव कर रहे हैं, जिससे योजना का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचता। यह प्रदेश के विकास की दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। ऐसी मानसिकता से काम करने वाले मानवता धर्म को ध्यान रखें, अन्यथा सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां तक कह गए कि सूखे से प्रभावित बुंदेलखंड में पात्रों को लाभ न दिया तो भगवान भी ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को माफ नहीं करेगा। डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूसा वितरण में पशुविभाग की लापरवाही की शिकायत है। उन्होंने मुख्य सचिव को पशुपालन अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बीएसए पर भी मुख्यमंत्री की नजर टेढ़ी रही। कुछ दिन पूर्व मुख्य सचिव के झांसी दौरे पर उनको हटाने के निर्देशों का पालन न होने की बात सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

इस मौके पर प्रदेश के मंत्री राजेंद्र चौधरी और मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed