{"_id":"64d285d23f6bf1e8d80be3d6","slug":"stopped-the-way-beat-the-doctor-snatched-ring-and-cash-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-868-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रास्ता रोककर डॉक्टर को पीटा, छीनी अंगूठी व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रास्ता रोककर डॉक्टर को पीटा, छीनी अंगूठी व नकदी
Tue, 08 Aug 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। डयूटी कर लौट रहे राजापुर सीएचसी के डॉक्टर की कार पर अन्य कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने रास्ते में कार रोककर डॉक्टर की पिटाई की। आरोप है कि हमलावर अंगूठी व लगभग 12 हजार रुपये भी छीनकर ले भागे। सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉक्टर का जिला अस्पताल में इलाज कराया। पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर एक आरोपी ने भी डॉक्टर के खिलाफ कार में टक्कर मारने गालीगलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजापुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को वह जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम की डयूटी पर थे। रात को डयूटी से लौटते समय जैसे ही पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममुलिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक कार में सवार कुछ युवकों ने पहले उनकी कारमें टक्कर मारी फिर ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया।
विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की और अंगूठी समेत लगभग 12 हजार रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर छतरपुर निवासी रोहित तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्रा व अजय तिवारी समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल डॉक्टर का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
उधर इसी मामले में नामजद छतरपुर निवासी रोहित ने डॉक्टर पर लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। मामले में थाने में डॉक्टर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।