{"_id":"58a1e7e14f1c1b5f7ed84adb","slug":"stone-laden-dumper-reflex-a-death-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर लदा डंपर पलटा, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर लदा डंपर पलटा, एक की मौत, नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद खड़े घायलों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्थर लदे डंपर के पलटने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। भरतकूप के वजनी पहाड़ से स्थानीय निवासी बृजेश उर्फ सुख्खी गर्ग की खदान से पत्थर लादकर रविवार शाम डंपर नीचे उतर रहा था। इस दौरान उसमें 10 मजदूर भी सवार थे। डंपर डोडा बबुरी के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दौरान चालक पहलवान मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पत्थर में दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान तमोलिया सुदिनपुर निवासी रामसिया (35), रेशमा (40) पत्नी अच्छेलाल, सुधा (45) पुत्री गरीबदास, संदीप (30)पुत्र रामस्वरूप, कृष्णा (33) पुत्री रामस्वरूप, गीता (20) पुत्री रामस्वरूप, सुधा (20) पुत्री मुन्ना, पुष्पा (18)पुत्री मुन्नी, मनोज (20)पुत्र मुन्ना और अशोक (22) को घायलावस्था में पीएचसी शिवरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच रामसिया की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल मजदूरों ने बताया कि खदान मालिक सुख्खू का डंपर था।