फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Standard of paddy procurement became trouble, farmers angry

धान खरीद के मानक बने मुसीबत, किसान नाराज

Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Standard of paddy procurement became trouble, farmers angry
चित्रकूट। धान खरीद केंद्रों के मानक किसानों के लिए मुसीबत बन गए। केंद्रों पर 50 क्विंटल से अधिक धान न खरीदने पर केंद्र प्रभारी से कहासुनी हुई। किसानों ने पंजीकरण के बाद भी आने का समय न दिए जाने पर नाराजगी दिखाई।
विज्ञापन

जिले में धान खरीदने के लिए सात केंद्र बनाए गए है। एक-एक केंद्र में पांच पांच सौ से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। सोमवार को शहर के गल्ला मंडी स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र में कई किसान धान बेचने के लिए पहुंचे। इस केंद्र में 15 नवंबर तक कुल 709 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें कई किसान 50 क्विंटल से अधिक धान बेचने के लिए सोमवार को आए। सपहा के किसान रामनारायण, अजय, कसहाई के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण में सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने का पंजीकरण किया है। जब कि मात्र 50 क्विंटल ही धान लिया जाता है।
विज्ञापन

शहर के गल्लामंडी स्थित विपणन शाखा के कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि नियमों के आधार ही धान खरीदी जा रही है। जिसने पहले नंबर लगाया है उसकी पहले धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान नमी की जांच की जाती
चित्रकूट। धान बेचने वाले किसानों की धान की नमी की जांच करने के लिए नमी मापक यंत्र धान खरीद केंद्रों में लगाए गए हैं। जिसमें धान लाने वाले किसानों की धान की जांच की जाती है। 17 प्रतिशत नमी होने पर धान नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed