फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SPs demonstrated on the highway with bowls

Chitrakoot News: कटोरा लेकर सपाइयों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
SPs demonstrated on the highway with bowls
फोटो-17सीकेटीपी- 4- परिचय- कटोरा लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
चित्रकूट। बेरोजगारी को लेकर सपाईयों ने धनुष चौराहा पर कटोरा लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। मांग कि 17 सितंबर को बेराेजगार दिवस घोषित किया जाए।
विज्ञापन

सपा के छात्रसभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि भाजपा के केंद्र में सरकार बनने के बाद से बेरोजगारी बढ़ गई है। एक वर्ष में दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने के बाद भी 11 साल में 22 करोड़ नौकरी व रोजगार नहीं दे पाई है। बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहा है।

रोजगार मांगने पर लाठियां दी जाती हैं। नौकरी में आरक्षण के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। नौकरी में संविदा व आउटसोसिंग के तहत भर्ती की जा रही है। इस मौके पर कुशल, गरुण यादव, राजकुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, संजय, अभिमन गुप्ता, तीरथ, कुलदीप, शिवम ओझा,आनंद, गुड्डू, मुकेश कोटार्य, सत्येंद्र सिंह, राकेश, सुमित यादव, धर्मेंद्र गुप्ता,रजित, सुधाकर सिंह, कौशल, रामकृष्ण, अजीत, राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed