फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Spouses put chaupal in villages

चित्रकूटः सपाइयों ने गांवों में लगाई चौपाल

Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Spouses put chaupal in villages
भरतकूप/भौंरी। समाजवादी पार्टी के किसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने शुक्रवार को मउबा गांव में चौपाल लगाई। वहां पर उन्होंने किसानों के साथ नए कृषि कानूनों के विषय में विस्तार से चर्चा की। कहा कि इन काले कानूनों के पारित होने से किसान आक्रोशित हैं, उनका मनोबल गिरा हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने अपने पैतृक गांव देवकली में किसान चौपाल लगाया। पूर्व विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए समाजवादी सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने नांदी तौरा गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास का कोई कार्यक्रम नहीं है। किसान आंदोलन करने को विवश हैं और भूखे प्यासे ठंड में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि पार्टी का हर सिपाही किसानों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने उसरी पुरवा में सपा की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने का काम किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भैया लाल यादव ने अपने पैतृक गांव ताड़ी और जिला महासचिव फराज खान ने गढ़ीवा गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान निजाम, नरेंद्र यादव ,जगदीश यादव, अमरदीप पटेल व राजा बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed