{"_id":"61b79593c5488861ae7adc13","slug":"sport-chitrakoot-news-knp669376986","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट की टीम ने कानपुर को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट की टीम ने कानपुर को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मुख्यालय के सोनेपुर स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी ने कानपुर की टीम को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश शर्मा व आशीष मौर्य ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टॉस जीतकर कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतिक सचान के 63 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। चित्रकूट के गेंदबाज मोहम्मद रिजवी, संजय कुशवाहा ने दो-दो, पवन बघेल, कुलदीप पाल, महेंद्र पाल ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट स्पोर्टस क्लब की टीम ने पवन बघेल 24, कुलदीप पाल 29, राहुल जैक्सन के नाबाद 26 रनों से 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कराई है। कानपुर के गेंदबाज अभय दो, शुभम, लाला, अमानऔर कृष को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। कानपुर के बल्लेबाज ऋतिक सचान को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अभिमन्यु शर्मा, उत्कर्ष सिंह, कमेंटेटर सर्वेश निगम, स्कोरर शशिभूषण सिंह रहे। मैच को सफल बनाने में मयंक, मनी, मिंटू आदि का सराहनीय योगदान रहा। मंगलवार दूसरा सेमीफाइनल मैच चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी व आगरा के बीच होगा।