फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SPEERS Executive Engineer Office

सपाइयों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय घेरा

Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
सपाइयों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय घेरा
सपाइयों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय घेरा Updated Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
SPEERS Executive Engineer Office
virodh - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विद्युत कटौती के विरोध में अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को पानी भी पीने को नसीब नहीं हो रहा है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में शहर के पटेल तिराहे स्थित विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों व प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। सपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी जिले में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करती रही है। जब से भाजपा की सरकार आयी बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी में जिले के वांशिदे परेशान हैं। पाइप से पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर सपा महासचिव अनिल शर्मा, छात्र सभा प्रदेश सचिव मनेाज यादव, उपाध्यक्ष अमृत लाल गुप्ता,धनश्याम यादव, अरशद खान, फराज खान, पवन पटेल, उमाकांत, सुभाष सोनी, रामचंद्र वर्मा, राजीव लोचन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed