फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP worker goes on PDA trip on bicycle

Chitrakoot News: साइकिल से पीडीए यात्रा पर निकला सपा कार्यकर्ता

Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
SP worker goes on PDA trip on bicycle
फोटो05सीकेटीपी-3-परिचय- सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में आए कार्यकर्ता अंकित यादव का स्वागत करते - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सपा का पीडीए संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकला सपा कार्यकर्ता गुरुवार को धर्मनगरी पहुंचा। वहां सपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता साइकिल से सभी 75 जिले में भ्रमण करेगा।
विज्ञापन

कासगंज निवासी सपा युवा कार्यकर्ता अंकित यादव ने बताया कि 70 जिलों की छह हजार किमी की यात्रा करने के बाद चित्रकूट पहुंचा हूं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों एवं विकास के कार्यों को जन-जन पहुंचाना है। 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। इससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी है। शहर के पटेल तिराहे के पास पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव व आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नेता मानसिंह पटेल ने माला पहना कर स्वागत किया। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश बूथों तक पहुंच रहा है। प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगारी बेगारी का दंश झेल रहा है, किसानों को खाद नहीं मिलती, कमर तोड़ महंगाई से मजदूर, किसान, छोटा व्यापारी सब परेशान हैं। इस मौके पर प्रवक्ता सुभाष पटेल, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव, आनंद यादव, सत्येंद्र सिंह, सुरजीत कुशवाहा, राम पूजन प्रजापति, चंद्रभान यादव, बेटू द्विवेदी, मुकेश वर्मा, रामधनी कोटार्य मौजूद रहे।

फोटो05सीकेटीपी-3-परिचय- सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में आए कार्यकर्ता अंकित यादव का स्वागत करते

फोटो05सीकेटीपी-3-परिचय- सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में आए कार्यकर्ता अंकित यादव का स्वागत करते - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed