{"_id":"56fac7464f1c1bec33f00657","slug":"sp-regime-upset-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा शासन में जनता परेशान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा शासन में जनता परेशान’
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बसपा सम्मेलन में मौजूद अतिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मऊ-मानिकपुर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन मंगलवार को कस्बे के शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कालेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चार वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में गुंडा व माफियाराज बढ़ने से प्रदेश की जनता परेशान है।
विज्ञापन
जनता बसपा शासनकाल की कानून व्यवस्था और चहुमुखी विकास कार्यों को याद कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आरके सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी की सत्ता हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लेने की बात कही। मऊ-मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि बसपा एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जहां सभी जाति एवं धर्म के लोगों का मान और सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कार्यकर्ताओें को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने की बात कही। नौशाद अली ने भी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने के लिए कहा। इस मौके पर लालाराम अहिरवार, मानसिंह पाल, बल्देव प्रसाद, दरबारी लाल वर्मा, मूलचंद्र कुशवाहा, रावेंद्र कुमार, सोनपाल, इकराम वर्मा, किशोरीलाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन